Headlines

पीडीएस दुकानों पर जिलाधिकारी की सख्ती, औचक निरीक्षण में दुकान मिली बंद।

Simultla news skn bharat.

लाभुकों को कम खाद्यान्न देने की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश

अररिया, 03 सितंबर 2026।जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने और व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर अररिया जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन ने रानीगंज प्रखंड अंतर्गत खरहट पंचायत की जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जन वितरण प्रणाली विक्रेता सरयू विश्वास, अनुज्ञप्ति संख्या 22R/2016, की दुकान बंद पाई गई। वहीं, जन वितरण प्रणाली विक्रेता विश्वनाथन ऋषिदेव, अनुज्ञप्ति संख्या 20R/2016, की दुकान पर लाभुकों ने प्रति व्यक्ति मात्र 04 किलोग्राम खाद्यान्न दिए जाने की शिकायत की।निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित विक्रेता की दुकान का संचालन राजकुमार चौधरी द्वारा किया जा रहा था। बताया गया कि इस संबंध में संबंधित विक्रेता को जानकारी नहीं थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने विधि-सम्मत कार्रवाई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया को आवश्यक निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पीडीएस के लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना अनिवार्य है। लाभुकों के खाद्यान्न में किसी भी प्रकार की कटौती, दुकान बंद रखना अथवा व्यवस्था में किसी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिला प्रशासन द्वारा पीडीएस दुकानों की निगरानी और औचक निरीक्षण आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अररिया सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *