skn bharat sach ki nzar
सिमुलतला (जमुई)। मुहर्रम के अवसर पर सिमुलतला क्षेत्र में धार्मिक आस्था और पारंपरिक रस्मों का सिलसिला जारी है। परसों प्राथमिक मिट्टी की रस्म अदा की गई थी, जबकि मंगलवार की रात पूरे श्रद्धा और अकीदत के साथ केरा मिट्टी की रस्म संपन्न हुई। इसके बाद परंपरा के अनुसार क्षेत्र में सिफड़ बैठाया गया।बुधवार को दिन में वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक सिफड़ निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। “या हुसैन” की सदाओं के बीच लोगों ने पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ इस रस्म में भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक करतबों ने माहौल को और अधिक भावुक और आकर्षक बना दिया।सिमुलतला क्षेत्र के साथ-साथ पिपराडीह के इमामबाड़ा ढोढ़री से भी सिफड़ निकाला गया, जिसमें आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

मुहर्रम पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, केरा मिट्टी के बाद निकला सिफड़।
