Headlines

बेलाटांड़ गांव में बंद पड़ा चापाकल हुआ चालू, डीएम के निर्देश पर PHED ने कराया मरम्मत।

आज की ताज़ा ख़बर skn bharat सच की नज़र पर।

सोनो (जमुई): सोनो प्रखंड के तहियारी पंचायत अंतर्गत बेलाटांड़ गांव में पिछले कुछ समय से बंद पड़े एक चापाकल की समस्या को जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान में लिया। जिला पदाधिकारी के सख्त एवं स्पष्ट निर्देश के बाद लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), जमुई की तकनीकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद पड़े चापाकल की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया।चापाकल के चालू होने से गांव के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिली है। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन एवं PHED विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।SKN भारत | सच की नज़ररिपोर्ट: सोनो, जमुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *