Headlines

बड़ी खुशखबरी: चमकेगा टेलवा बाजार स्टेशन! यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने दी कई बड़े कार्यों को मंजूरी।

यात्रियों की सुविधाओं और टेलवा बाजार स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है।

बड़ी खुशखबरी: चमकेगा टेलवा बाजार स्टेशन! यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने दी कई बड़े कार्यों को मंजूरीरेल यात्रियों की सुविधाओं और टेलवा बाजार स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन के लगातार प्रयासों और अनुरोध के बाद, पूर्व रेलवे कोलकाता ने स्टेशन के कायाकल्प के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को अपनी हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में मुख्यालय स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद अब आसनसोल मंडल द्वारा इन सभी विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसोशिएशन के अध्यक्ष हर्षराज ने जागरण को पूर्व रेलवे कोलकाता द्वारा जारी पत्र की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन द्वारा यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिन प्रमुख मांगों को उठाया गया था, उसे मुख्यालय ने उन सभी को गंभीरता से लेते हुए स्वीकृत दिया है। जिसमें मुख्य रूप से प्लेटफार्मों का विस्तार था। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफार्म की लंबाई को बढ़ाकर 22 से 24 कोच के अनुकूल किया जाएगा। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में सुविधा होगी। स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुद्ध और ठंडे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से पानी की बड़ी टंकी का निर्माण किया जाएगा।स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन परिसर में नए और सर्वसुविधायुक्त शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए स्टेशन पर एक समर्पित आरपीएफ पोस्ट का निर्माण किया जाएगा।समय की सटीक जानकारी के लिए प्लेटफार्म संख्या-दो पर एक आधुनिक डिजिटल घड़ी लगाई जाएगी।स्टेशन पर आने वाले वाहनों के व्यवस्थित रखरखाव और जाम की स्थिति से निपटने के लिए एक सुंदर और सुसज्जित पार्किंग एरिया का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि मुख्यालय से आधिकारिक पत्र जारी होने के बाद सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर की देखरेख में इन कार्यों को गति दी जा रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय जनता और रेल यात्रियों में इस फैसले के बाद भारी उत्साह है, क्योंकि इन सुविधाओं के शुरू होने से न केवल यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापारिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *