बांका से 4 फीट 9 इंच का मासूम इरशाद लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, आपकी एक मदद संवार सकती है इस परिवार की दुनिया!
बांका: जिले के कनौदी गांव का रहने वाला इरशाद अंसारी, पिता निसार अंसारी, बीते 30 जून (मंगलवार) की सुबह से लापता है। परिजनों के अनुसार इरशाद की लंबाई लगभग 4 फीट 9 इंच है। उसके अचानक लापता होने से पूरे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है।
परिजनों ने बताया कि बच्चे की तलाश में रिश्तेदारों से लेकर आसपास के गांवों और संभावित सभी स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्चे के लापता होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी यही दुआ कर रहे हैं कि वह सकुशल घर लौट आए।
यदि किसी भी व्यक्ति को इरशाद अंसारी कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत 9236194158 पर संपर्क करें। आपकी एक सूचना एक परिवार की खुशियां वापस लौटा सकती है।
एसकेएन भारत – सच की नज़र सभी पाठकों और दर्शकों से अपील करता है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि लापता बच्चे को जल्द से जल्द उसके परिवार से मिलाया जा सके।





