Headlines

26 सितंबर 2026शीर्षक: विकसित भारत-जी राम जी की योजनाओं को गति देने के लिए उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश।

Jamui news SKN Bharat

जमुई: उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत-जी राम जी’ कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं बुनियादी ढांचा योजनाओं की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम के निदेशक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक व कनीय अभियंता, सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखापाल तथा पंचायत तकनीकी सहायक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जारी विकास कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग और तकनीकी मानकों के अनुसार अद्यतन अभिलेख संधारण पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की तकनीकी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्यक्रम अधिकारियों को सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण हेतु सभी पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का निर्देश जारी किया गया। यदि किसी चिन्हित स्थल पर भू-विवाद या अवैध कब्जे की स्थिति है, तो उसका कारण सहित विस्तृत प्रतिवेदन अविलंब जिला कार्यालय को भेजने को कहा गया ताकि आवश्यक कार्रवाई कर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में ग्रामीण हाट का निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए पूर्व से संचालित पारंपरिक या स्थानीय बाजारों को चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, मुक्तिधाम निर्माण की प्रक्रिया को गति देने हेतु सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को पंचायत रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों एवं अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र उपयुक्त स्थलों का चयन पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *