जमुई न्यूज़ skn Bharat
रिपोर्ट; बाबर अंसारी






जमुई, 20 अगस्त 2026: जिला पदाधिकारी जमुई के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के बीच संवाद, चाबी एवं बधाई पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी) ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, निदेशक एनआरडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुई सहित अन्य पदाधिकारी एवं माननीय विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों को आवास निर्माण से जुड़ी तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डीआरडीए जमुई द्वारा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ अन्य योजनाओं के अभिसरण से मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 1300 आवास पूर्ण किए गए हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त प्राप्त कर आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थियों के बीच भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान कुल 26 लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाबी तथा 10 लाभार्थियों को बधाई पत्र वितरित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ संवाद कार्यक्रम की कार्यवाही संपन्न हुई।रिपोर्ट: SKN भारत न्यूज़
