Headlines

चक्रवाती तूफान ‘अरनब’ से प्रभावित 14 परिवारों को मिली तत्काल राहत, तिरपाल वितरित।

जमुई, 26 सितंबर 2026। चक्रवाती तूफान ‘अरनब’ के प्रभाव से लक्ष्मीपुर प्रखंड की मड़ैया पंचायत अंतर्गत हिड़म्बा गांव (पोस्ट–गौरा) में कई कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जबकि कई मकानों को गंभीर क्षति पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही अंचल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई।आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय एवं सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्लास्टिक शीट (तिरपाल) उपलब्ध कराई गई। अंचल कार्यालय में चिन्हित सभी पीड़ित परिवारों को बुलाकर राहत सामग्री का वितरण किया गया।इन 14 पीड़ित परिवारों को मिला तिरपालसंगीता देवी, पति–मनोज तांतीदिलीप कुमार तांती, पिता–अर्जुन तांतीचमरू तांती, पिता–नेमचन तांतीरुकमा देवी, पति–स्व. बिरजू तांतीप्रकाश तांती, पिता–बालेश्वर तांतीविकाश तांती, पिता–बालेश्वर तांतीरामू तांती, पिता–बुखड़ तांतीलक्ष्मण तांती, पिता–बटोही तांतीजयचन तांती, पिता–सिरो तांतीभुनेश्वर तांती, पिता–स्व. विरची तांतीआमोद तांती, पिता–भुनेश्वर तांतीजानकी तांती, पिता–गिरू तांतीशंभू तांती, पिता–बाबूलाल तांतीविनो तांती, पिता–फागू तांतीजिला पदाधिकारी के निर्देश पर आपदा पीड़ितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिले के सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी आपदा की सूचना प्राप्त होते ही संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र लाभुकों को नियमानुसार सरकारी सहायता का लाभ सुनिश्चित किया जाए।अंचल प्रशासन ने बताया कि प्लास्टिक शीट का वितरण तात्कालिक राहत के रूप में किया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गृह क्षति का आकलन कराया जा रहा है। आकलन के आधार पर पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अग्रेतर सरकारी सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी।अंचल प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *