Headlines

जमुई में मेगा स्वास्थ्य शिविर का डीएम ने किया उद्घाटन, बोले- स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन।

जमुई, एसकेएन भारत (सच की नज़र)।

जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में रविवार को महाराजगंज स्थित जय हिंद धर्मशाला में एक विशाल मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने शिविर के विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। उन्होंने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों में भी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।एक दिवसीय शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार ने आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया, जबकि जनरल फिजिशियन डॉ. निखिल निलेश ने मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए।इसके अलावा अविष्कार डायग्नोस्टिक, जमुई के सहयोग से विभिन्न आवश्यक लैब जांचें भी पूरी तरह मुफ्त कराई गईं, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिली।स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *