Headlines

मेरे सपनों का भारत: जमुई में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता, तीन छात्राओं ने मारी बाजी।

जमुई, 05 अक्टूबर 2026। वर्ष 2047 तक भारत को पूर्णतः विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को प्रेरणादायक पहल की गई। जिला स्तर पर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ‘सेवा चित्र अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से वर्ष 2047 के अपने सपनों के भारत की तस्वीर कैनवास पर उकेरी।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।विशेषज्ञ निर्णायक मंडली द्वारा कलाकृतियों के मूल्यांकन के बाद तीन छात्राओं ने प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया। आरुषि कुमारी ने प्रथम स्थान, रीना कुमारी ने द्वितीय स्थान और करिश्मा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इन तीनों प्रतिभावान छात्राओं का चयन अब 10 अक्टूबर 2026 को पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वे राज्य स्तर पर जमुई जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सफल छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।रंगों में दिखा 2047 का भारतप्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर, स्वच्छ, शिक्षित और सशक्त भारत की कल्पना को सामने रखा। बच्चों की कलाकृतियों में भविष्य के भारत को लेकर उनकी सोच और उम्मीदों की झलक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *