सिमुलतला, जमुई। सिमुलतला स्थित जयप्रकाश नारायण विद्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं बुद्धिजीवियों ने लोकनायक के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष टी. यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि आलोक राज सहित कई गणमान्य लोग और बुद्धिजीवी शामिल हुए। मौके पर वक्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संघर्ष, समाज सेवा और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक शिवानंद भाई और सरला बहन के संघर्षों को भी याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष कुमार विमलेश ने की।

इस अवसर पर जेपी सेनानी नित्यानंद पांडेय, जयप्रकाश यादव, एसएसबी कंपनी कमांडर प्रदीप कुमार वर्मन, डॉ. जितेंद्र पाठक सहित कई शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
एसकेएन भारत सच की नजर, सिमुलतला।
