


सिमुलतला थाना परिसर में चौकीदार नरेश यादव और सुरेश यादव के सेवानिवृत्त होने पर भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। दोनों चौकीदारों ने वर्ष 1990 से लगातार अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूबी कुमारी सहित थाना के पुलिसकर्मियों ने दोनों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवाकाल की सराहना करते हुए सम्मानित किया।समारोह में कई स्थानीय कलाकारों, सिंगरों और अभिनेता राजन कुमार की मौजूदगी रही। संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सेवानिवृत्त चौकीदारों को अंगवस्त्र, फूलमाला, छाता, ब्रीफकेस एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा और सहकर्मियों ने दोनों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर गायक पंकज साहनी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जबकि अभिनेता राजन कुमार ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों समेत बड़ी संख्या में लोग समारोह में मौजूद रहे।

अभिनेता राजन कुमार समेत कई कलाकारों की मौजूदगी में संगीत के साथ हुआ सम्मान समारोह, विधायक सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं।
