Headlines

जमुई में शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, 587 लीटर विदेशी शराब बरामद; चालक गिरफ्तार।

जमुई के सख्त निर्देश और उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक होंडा मोबिलियो कार से 587.520 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम द्वारा मनिअड्डा के समीप सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान लखीसराय की ओर से जमुई की तरफ आ रही एक संदिग्ध होंडा मोबिलियो कार (DL 9CU/9712) को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस बल को देखते ही चालक ने वाहन को तेजी से भगाने का प्रयास किया।इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने तत्परता से वाहन का पीछा किया और जेल के आगे अरारी गांव की ओर स्थित दिधोई नदी के समीप वाहन को पकड़ लिया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे गए अवैध विदेशी शराब के 68 कार्टन बरामद हुए। बरामद शराब में 180 एमएल के टेट्रा पैक शामिल हैं। कुल 3,264 पीस टेट्रा पैक, जिसकी कुल मात्रा 587.520 लीटर आंकी गई है, बरामद की गई।गिरफ्तार चालक की पहचान अरविन्द भारती, पिता-नरसिंह भारती, निवासी धोलानाड़ा, खुबड़ीबेरी (आडेल), थाना-बाड़मेर, जिला-बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई है।इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी एवं न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, अवैध शराब की खेप के स्रोत और इससे जुड़े अन्य संभावित लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।जिला प्रशासन के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा जिले में मद्यनिषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *