टेलवा बाजार से सियांटांड़ मोड़ तक जर्जर सड़क पर भाकपा माले का विरोध, जल्द मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।
झाझा/जमुई। टेलवा बाजार से सियांटांड़ मोड़ तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भाकपा माले ने सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आम लोगों, छात्रों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह…
